{"_id":"6a439b7dac4f1eca3d068f16","slug":"pritam-singh-becomes-chairman-of-namhong-school-management-committee-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-163673-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रीतम सिंह बने नम्होंग स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रीतम सिंह बने नम्होंग स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन
बैठक में विद्यालय की प्रगति और विकास पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होंग में विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्टाफ ने विद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्राथमिक और वरिष्ठ स्कूल की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से प्रीतम सिंह को विद्यालय प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। राज कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा राजेंद्र कुमार, शिशु शारदा, आमकु देवी, रीना देवी, आशीष पाल और बीना देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उपाध्यक्ष राज कुमार समेत अन्य सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति में विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय, विद्यार्थियों और अभिभावकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य करेंगे। वहीं, बैठक में विद्यालय की प्रगति और विकास के लिए सभी ने बहुमूल्य विचार दिए।