{"_id":"68b968a68c272f7cd2004c63","slug":"principal-of-diet-rikangpio-kuldeep-singh-negi-will-be-honored-with-the-state-teacher-award-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-143060-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आपदा में मदद, 16 बार रक्तदान, अब मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आपदा में मदद, 16 बार रक्तदान, अब मिलेगा सम्मान
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
रिकांगपिओ डाईट के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह नेगी
Link Copied
डाइट रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह नेगी राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में डाइट के प्रधानाचार्य तेंलगी निवासी कुलदीप सिंह नेगी का शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने पर राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। यह राज्यपाल की ओर से दिया जाएगा। अपने 24 साल के कार्यकाल में कुलदीप सिंह ने शैक्षणिक प्रशासन, शिक्षक प्रशिक्षण और संस्थागत विकास में बेहतरीन कार्य किए। वर्ष 2023 में किन्नौर जिले के होमते गांव में बादल फटने से भावा खड्ड में आई बाढ़ की चपेट में एक पांच मंजिला मकान आ गया था। इसके लिए कुलदीप सिंह ने पीड़ित को 5,000 की सहायता दी थी। इसी वर्ष निगुलसरी में भी भूस्खलन की चपेट में आए यात्रियों और मजदूरों को 20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की थी। आपदा के समय समाज सेवा में उन्होंने मदद के लिए हाथ बढ़ाए। शिक्षा के साथ समाजसेवा में भी कुलदीप ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कल्पा में नोडल अधिकारी के रूप में पहली बार राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव उत्सव का नेतृत्व और क्रियान्वयन किया। वे वर्ष 1992 से अब तक लगभग 16 बार रक्तदान कर चुके हैं। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक के रूप में बास्केटबाल और फुटबाल के लिए एक महीने का कोचिंग शिविर शुरू किया। इसमें छात्रों को प्रशिक्षण दिया। इसके परिणामस्वरूप राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में बास्केटबाल में प्रथम और फुटबॉल में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिसमें 4 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए हुआ। अपना विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन और जिला स्तरीय अधिकारियों, उपमंडल अधिकारियों और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के सहयोग से स्कूल पैटर्न अभियान, स्कूल मेंटर अभियान और मेरा स्कूल मेरा गौरव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।