फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Primary school Bhot is in danger due to landslide

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से खतरे की जद में प्राइमरी स्कूल भोट

Sun, 14 Sep 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Primary school Bhot is in danger due to landslide
चौपाल में लैंडस्लाइड से हिली प्राइमरी स्कूल भोट की नींव
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल की झीना पंचायत का राजकीय प्राइमरी स्कूल भोट भूस्खलन से खतरे की जद में आ गया है। बरसात के दौरान स्कूल के पीछे भारी भूस्खलन होने से दो कमरों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि भूस्खलन रात को तीन दिन पहले हुआ है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोगों को इसका आभास पहले से ही था। इस बारे में एसएमसी के माध्यम से कई बार प्रस्ताव बनाकर शिक्षा विभाग को भी सौंपे। हाल ही में ननहार में हुए सरकार गांव की ओर कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षा मंत्री को इस बारे में लिखित रूप अवगत करवाया था। इसके बावजूद स्कूल को सुरक्षित रखने के अभी तक कोई कार्य नहीं हुए हैं। अब समस्या यह है कि भूस्खलन से स्कूल के दो कमरे असुरक्षित हो गए हैं और एक कमरा ही सुरक्षित बचा है। इसमें मजबूरन सभी कक्षाओं के करीब 30 विद्यार्थियों को बिठाना पड़ रहा है। वहीं, स्कूल का सारा सामान भी इसी कमरे में रखना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चेत राम काल्टा ने बताया कि इस विषय को लेकर कई बार विभाग को अवगत करवाया है। उन्होंने शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article