{"_id":"6aad172e6923d73f39042d9b","slug":"preparations-for-dussehra-fair-begin-in-sarahan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170058-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन में दशहरा मेले की तैयारियां शुरू, 21 \nदेवताओं के कारदारों की 23 सितंबर को बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन में दशहरा मेले की तैयारियां शुरू, 21 देवताओं के कारदारों की 23 सितंबर को बैठक
विज्ञापन
. मेला कमेटी, पंचायत प्रधान और मंदिर कमेटी के पदाधिकारी लेंगे भाग
. सराहन में 20 से 23 अक्तूबर तक सजेगा जिला स्तरीय दशहरा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
मां भीमाकाली की नगरी सराहन में 20 से 23 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा मेले का आयोजन होगा। यह मेला हर वर्ष देव आस्थाओं के साथ पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। इस वर्ष मेले के भव्य आयोजन को लेकर श्री भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 23 सितंबर को मेले में आने वाले देवी-देवताओं के कारदारों के साथ मेला समिति की विशेष बैठक होगी। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान भी शामिल रहेंगे। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, देवताओं के ठहराव स्थल, मेला स्थल सहित अन्य इंतजाम के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। सराहन में जिला स्तरीय दशहरा मेला इस वर्ष भी हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। 20 अक्तूबर को भगवान श्री रघुनाथ की रथयात्रा के साथ देव परंपरा का निर्वहन किया जाएगा और इसी के साथ मेले का शुभारंभ होगा। चार दिवसीय मेले में दो सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। मेले की विभिन्न गतिविधियों को लेकर हाल ही में एक बैठक हुई थी। अब मेले में आने वाले विभिन्न देवी-देवताओं के कारदारों के साथ विशेष बैठक 23 सितंबर को नगर परिषद रामपुर के सभागार में होगी। इस बैठक में जिला स्तरीय दशहरा मेले के आयोजन संबंधी मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा होगी। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मेले के आयोजन के लिए पूर्ण व्यवस्था और सुनियोजित रूप से मनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मेला कमेटी ने क्षेत्र के 21 देवी-देवताओं की मंदिर कमेटी, नायब तहसीलदार सराहन, न्यासी सतपाल खन्ना, राजेश लारजू, व्यापार मंडल सराहन प्रधान, सराहन, किन्नू, रंगोरी, बधाल, त्यावल ज्यूरी, बौंडा और शाहधार पंचायत प्रधान, प्रधान बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन, प्रधान पूजा कमेटी सराहन को बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।
इन मंदिर कमेटियों के प्रतिनिधि लेंगे बैठक में भाग
देवता साहिब दत्त महाराज बसाहरा, देवता साहिब महारुद्र गसो, देवता साहिब महारुद्र क्याओ, देवता साहिब जाख रचोली रामपुर, देवता नारायण किन्नू, लक्ष्मी नारायण मझगांव, देवता साहिब नाग बौंडा, देवता साहिब निनसू धराली, देवता साहिब नाग कुन्नी, देवता साहिब राई नाग करतोट, देवता साहिब डाबर कुंडू, देवता साहिब लांकड़ावीर कल्पा निचार, देवता साहिब तलारा, देवता साहिब थंबावीर रूपी, देवता साहिब चुंगुवीर कमलाउ, देवता साहिब गानवी, देवता साहिब बाड़ी डमैड़ी, देवता साहिब झाखडू नाग धारा सरगा, देवता साहिब डंसा, देवता साहिब जाहरू नाग खरगा और देवता साहिब पंचवीर कमडाली बौंडा के मोहतमीम को बैठक में आमंत्रित किया गया है। मेले के दौरान देव परंपरा और मेले की शोभा बनी रहे, इसे लेकर मेला समिति अध्यक्ष की ओर से मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस बारे में मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति ने विभिन्न फेरबदल भी किए हैं।