फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Preparations completed to deal with Omicron in Khaneri Hospital

खनेरी अस्पताल में ओमिक्रॉन से निपटने के लिए तैयारियां पूरी

Fri, 24 Dec 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed to deal with Omicron in Khaneri Hospital
महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी के ओमिक्रॉन वेरियंट को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की एडवाइजरी के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके साथ ही अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

रामपुर के खनेरी अस्पताल ने संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की जहां पहले में किल्लत होती थी, वहीं अब अस्पताल में इनकी पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। अस्पताल में कोविड मरीजों के उपचार के लिए कोविड केयर वार्ड स्थापित किया गया है। इसमें 60 मरीजों के उपचार की सुविधा है। अस्पताल में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। जबकि मेन पावर, मशीनरी, दवाओं और मास्क सहित अन्य प्रकार की सुभी सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी। राहत की बात यह है कि अभी तक हिमाचल प्रदेश में ओमिक्रॉन का एक भी मामला सामने नहीं आया है, जो प्रदेश के लोगों के लिए राहत की बात है। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
ऑक्सीमीटर, दवाइयों के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध : एमएस
रामपुर के खनेरी अस्पताल में रोजाना 1 हजार मरीजों की ओपीडी रहती है। अस्पताल में वर्तमान में 32 डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में प्रदेश के चार जिलों के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। कोरोना से निपटने के लिए भी अस्पताल में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. प्रकाश डरोच ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। मरीजों के लिए कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। अस्पताल के कोविड केयर वार्ड में 60 मरीजों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed