{"_id":"65fe98b914fec31484030792","slug":"preparations-completed-for-district-level-historical-phag-fair-70-percent-plots-allotted-in-first-phase-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113798-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय ऐतिहासिक फाग मेले के लिए तैयारियां पूरीं, पहले चरण में 70 प्रतिशत प्लाटों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय ऐतिहासिक फाग मेले के लिए तैयारियां पूरीं, पहले चरण में 70 प्रतिशत प्लाटों का आवंटन
विज्ञापन
क्षेत्र के 24 देवी-देवता फाग मेले में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर में 26 मार्च से लेकर 29 मार्च जिला स्तरीय ऐतिहासिक फाग मेले का आयोजन होगा। इसके लिए शुक्रवार को प्लॉटों के आवंटन प्रक्रिया शुरू की गई। पहले चरण में 70 प्रतिशत प्लॉटों का आंबटन हुआ, जबकि बाकी बचे हुए प्लाटों का आवंटन दूसरे चरण में पूरे किए जाएंगे। वहीं, जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर मेला कमेटी और विभिन्न विभाग व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। मेले के दौरान नेशनल हाईवे पांच पर सजने वाली दुकानों के लिए शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में स्थानीय और दूसरे राज्यों से आए व्यापारी एकत्रित हुए। स्टॅालों का आवंटन होते ही एनएच पर व्यापारी अपना स्टॉल सजाने में जुट गए हैं। मेले में कुल 110 स्टॅालों और दुकानें सजेंगी। इस बार एनएच पर एक तरफ दुकानें सजेंगी। जिला स्तरीय फाग मेले में 24 देवी-देवता शिरकत करेंगे। नगर परिषद ने सभी को ठहरने के लिए व्यवस्था कर दी गई है। मेले के दौरान पुलिस के जवान भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे, ताकि देवी-देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं को परेशानी न हो।
कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रामपुर डॉ. वरुण ने कहा कि हर वर्ष आयोजित होने वाले फाग मेले के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद ने पूरी तैयारी कर ली है। मेले में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब एक तरफा दुकानें सज रही है। देवी-देवताओं को ठहरने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। इस बार मेले में 24 देवी देवता शिरकत करेंगे।