फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Prayed for the welfare, peace, and well-being of the world.

Rampur Bushahar News: विश्व कल्याण, शांति और मंगल की कामना की

Sun, 30 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Prayed for the welfare, peace, and well-being of the world.
डीएवी रामपुर स्कूल में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में आहुतियां देते शिक्षक और अन्य। स्रोत : स्कूल
श्रावणी पूर्णिमा पर वैदिक सप्ताह एवं संस्कृत दिवस का आयोजन
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती के समाज उत्थान के कार्यों और आदर्शों को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में श्रावणी पूर्णिमा पर वैदिक सप्ताह एवं संस्कृत दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में वैदिक परंपराओं, संस्कारों और भारतीय संस्कृति का जीवंत स्वरूप देखने को मिला। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की सहभागिता से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
वैदिक सप्ताह के तहत चार दिवसीय वैदिक हवन का आयोजन किया गया। हवन में ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के मंत्रों के साथ चारों वेदों की सौ-सौ आहुतियां अग्नि में समर्पित की गईं। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने हवन में आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण, शांति और मानवता के मंगल की कामना की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में सेवा, करुणा और प्रकृति संरक्षण के संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से गोशाला में दान किया। इसके अलावा विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। वैदिक सप्ताह के तहत सात्विक भोजन दिवस भी मनाया गया। विद्यार्थियों ने घर से सात्विक भोजन लाकर ग्रहण किया। इस दौरान उन्हें भारतीय संस्कृति में शुद्ध, संतुलित और सात्विक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. वर्षा सूद ने विद्यार्थियों को महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन और विचारों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों के प्रचार-प्रसार और समाज सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed