{"_id":"6926fe99877e4b427e0a16e8","slug":"pran-pratishtha-ceremony-at-mazgaon-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-148888-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मझगांव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे लक्ष्मी नारायण काशापाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मझगांव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे लक्ष्मी नारायण काशापाट
विज्ञापन
ग्रामीणों ने झांगरू देवता के सबसे छोटे भाई का किया भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। श्रीलक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मझगांव के सबसे छोटे भाई लक्ष्मी नारायण काशापाट प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बुधवार को मझगांव पहुंचे। मझगांव पहुंचने पर देवता झांगरू की अगुवाई में स्वागत कमेटी और श्रद्धालुओं ने देवता और देवलुओं का भव्य स्वागत किया। श्रीलक्ष्मी नारायण काशापाट पारंपरिक वाद्ययंत्रों, सैकड़ों देवलुओं के साथ बुधवार को दारन घाटी, मशनू किन्नू से पैदल देर शाम को मझगांव पहुंचे। शुक्रवार को नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रामपुर और किन्नौर से 15 देवी-देवता मंदिर पहुंचेंगे। शनिवार को फेर के बाद शिखा पूजन और कलश स्थापना होगी। कार्यक्रम में क्षेत्र से करीब 15 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। श्रीलक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मंदिर कमेटी के प्रधान जय सिंह मेहता और मंदिर कमेटी के मुख्य भंडारी अमर सिंह अष्टू ने बताया प्राण प्रतिष्ठा के लिए वीरवार को सुबह लक्ष्मी नारायण काशापाट भंडार लगाएंगे।