{"_id":"645d20d1aee38fa69f0f5ad8","slug":"pran-consecration-of-kyanlu-devs-temple-started-rampur-hp-news-c-19-1-149076-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्यांलू देव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्यांलू देव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुरू
Thu, 11 May 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 11 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। शराचली क्षेत्र के रोहटान गांव में क्यांलू देवता महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आरंभ हो गई है। मंदिर में महायज्ञ किया जा रहा है। रोजाना भजन-कीर्तन चल रहा है।
महायज्ञ में देवता देशमोलिया महाराज विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 12 मई को शिखा पूजन किया जाएगा। यहां देवता क्यांलू और देवता देशमोलिया का मिलन मुख्य आकर्षण रहा।
मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन देवता बनाड़, देवता क्यांलू, देवता देशमोलिया मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
देवता के कारदार हरिमन, संजीव दुल्टा, देवी राम भागटा ने बताया कि क्यांलू देवता महाराज के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इसमें सैकड़ाें लोग शामिल हुए हैं। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सभी तरह की व्यवस्था की गई है। 12 मई को कार्यक्रम का समापन होगा। संवाद