फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Prakash Chand Retka became the head of Samoli Panchayat for the seventh time

Rampur Bushahar News: 76 वर्ष की उम्र में प्रकाश चंद रेटका सातवीं बार बने समोली पंचायत के प्रधान

Fri, 29 May 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Prakash Chand Retka became the head of Samoli Panchayat for the seventh time
76 वर्ष की उम्र में प्रकाश चंद रेटका सातवीं बार बने समोली पंचायत के प्रधान। संवाद
1978 से लड़ते आ रहे पंचायत प्रधान का चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। समोली पंचायत में 76 वर्ष की आयु में प्रकाश चंद रेटका सातवीं बार प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी प्रकाश चंद रेटका ने भारी मतों से जीत हासिल की है। प्रकाश रेटका पहली बार वर्ष 1978 में समोली पंचायत के प्रधान निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वह लगातार वर्ष 2000 तक पंचायत के प्रधान रहे। इस दौरान उन्होंने लगातार 22 वर्षों तक बतौर प्रधान कार्य किया। इसके बाद वह वर्ष 2005 से 2010 तक और फिर वर्ष 2010 से 2015 तक दो बार पंचायत प्रधान निर्वाचित हुए। अब एक बार फिर 76 वर्ष की आयु में वह पंचायत प्रधान चुने गए हैं। वीरवार को हुए पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में समोली पंचायत में भी वोट डाले गए। पंचायत प्रधान पद के लिए सीधा मुकाबला 76 वर्षीय प्रकाश रेटका और 35 वर्षीय विजय कुमार के बीच था। पंचायत में कुल 1,228 मत पड़े। प्रकाश चंद रेटका को 746 मत मिले, जबकि विजय कुमार को 478 वोट प्राप्त हुए। प्रकाश रेटका 268 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article