फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   power

हजारों उपभोक्ताओं को बिजली कटों से मिलेगी निजात

Wed, 30 Sep 2020 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को अब बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। बिजली बोर्ड लोगों की दशकों पुरानी समस्या का स्थायी हल करने जा रहा है। अब लोगों को अघोषित कटों से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने पुरानी ट्रांसमिशन लाइनों के स्थान पर नए सिरे से लाइनें बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। बिजली व्यवस्था को सुचारु करने के लिए बोर्ड इस पर करीब चालीस करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामपुर उपमंडल की हजारों की आबादी बीते कई वर्षों से बिजली के अघोषित कटों और लोड संबंधी समस्या से जूझ रही है। लगातार बढ़ते विद्युत उपभोक्ता और कम लोड का होना इसका कारण माना जा रहा है। लोड की समस्या होने से जहां कई जगह विद्युत उपकरणों के जलने की घटनाएं पेश आई हैं, वहीं आए दिन अघोषित कटों से भी हजारों लोग परेशान हैं। अब इन समस्याओं का स्थायी समाधान हो जाएगा। विद्युत बोर्ड कोटला से लेकर नोगली तक करीब 25 किलोमीटर के दायरे में 66 केवी की नई ट्रांसमिशन लाइनें बिछा रहा है। यही नहीं, क्षेत्र में 9 नए टावर भी लगाए जा रहे हैं, जिनमें से पांच का कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में जहां बिजली बोर्ड 380 एम्पीयर के कंडक्टर से बिजली आपूर्ति कर रहा है, वहीं बिजली की बढ़ती मांग के मुताबिक यह काफी कम है। अब बोर्ड पौने छह सौ एम्पीयर का कंडक्टर स्थापित करने जा रहा है। बोर्ड नोगली से समोली के लिए जा रही बिजली लाइनों में भी सुधार कर रहा है। कोटला से गानवी के लिए भी लाइनें बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। बिजली बोर्ड कोटला के एक्सईएन बीडी भारद्वाज ने बताया कि कोटला से नोगली तक करीब 25 किमी तक ट्रांसमिशन लाइनों को बदलने का कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। नौ नए टावर स्थापित किए जा रहे हैं। विद्युत के बढ़ते लोड के कारण बिजली को रिस्टोर करना मुश्किल हो गया था। अब पौने 600 एम्पीयर का कंडक्टर लगने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। बोर्ड ने इसका कार्य महाराष्ट्र की कंपनी को सौंपा है, जिस पर करीब 40 करोड़ रुपये के करीब राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed