फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Powari-Kalpa National Highway now under BRO

Rampur Bushahar News: पोवारी-कल्पा राष्ट्रीय राजमार्ग अब बीआरओ के अधीन, केंद्र सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 06 Aug 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात : पूरे राजमार्ग के निर्माण, विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी अब बीआरओ के पास रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। केंद्र सरकार ने किन्नौर जिले के पोवारी से कल्पा तक प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-505ए के विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंप दी है। इस संबंध में 31 जुलाई को अधिसूचना जारी की गई है। यह फैसला किन्नौर के सड़क ढांचे को मजबूती देगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा-5 के तहत यह अधिसूचना जारी हुई है। इसके अनुसार, एनएच-5 के सुरू–पोवारी–चिनी–शिपकीला (भारत-तिब्बत सीमा) तक 157 किलोमीटर लंबे हिस्से का कार्य भी बीआरओ करेगा। नए एनएच-505ए का विकास और अनुरक्षण भी बीआरओ के जिम्मे होगा। एनएच-505ए पोवारी में एनएच-5 से शुरू होकर रिकांगपिओ को जोड़ते हुए कल्पा में समाप्त होगा। इस पूरे राजमार्ग के निर्माण, विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी बीआरओ के पास रहेगी। यह निर्णय किन्नौर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में सड़क ढांचे को मजबूती मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि बीआरओ के अधीन आने से सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण में तेजी आएगी। आपदा के दौरान बहाली कार्यों में भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता सूरत नेगी ने निर्णय का स्वागत किया
किन्नौर भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने सामाजिक माध्यम पर इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किन्नौर के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया। नेगी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस पहल से किन्नौर में सड़क ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed