फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   posts to be fill

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी भर्ती के लिए अब सात तक करें आवेदन

Wed, 28 Oct 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
आनी में कार्यकर्ताओं के 6 और सहायिकाओं के 10 पद भरे जाएंगे, 19 व 20 नवंबर को साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में आंगनबाड़ी के 16 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की नई अधिसूचना के बाद अभ्यर्थियों की परिवार की वार्षिक आय सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय आनी के तहत कार्यकर्ताओं के छह और सहायिकाओं के 10 पद भरे जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार 19 और 20 नवंबर को सुबह 10 बजे उपमंडलाधिकारी (कार्यालय आनी में होंगे। कार्यकर्ता के पद शाई, लामीसेरी, तांदी, बीनन, डिगेढ़ और देउरी केंद्रों में भरे जाएंगे। सहायिका के पद डीम, लामीसेरी, डोहवी, चौकी, गुणामार, जाबो, बालू, देउरी, कुआ और शलावल केंद्रों में भरे जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदक महिला की आयु 24 अक्तूबर 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की निवासी होना अनिवार्य है। चयन 25 अंकों की मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित सादे कागज पर आवेदन 7 नवंबर को शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय आनी में जमा करवा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए 01904-292568 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed