फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Posts of Anganwadi assistants will be filled in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के भरे जाएंगे पद

Tue, 05 Aug 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुरू, कोट, भईबाग, कमडाली, कुर्गु, नई कुपड़, निचला डकोलड़, सरला परोग, गूरी और सयाना गौरा आंगनबाड़ी केंद्र में तीन सितंबर को साक्षात्कार होंगे। खुन्ना, खिंचा, कमसारी, जुआ, शीलपरोग, बरशोल, काव धार और नंती टिक्कर में पांच सितंबर को साक्षात्कार होंगे। इसके अलावा शरनाल, ज्यूरी, दोफदा-2, नोगली-1, राय शरण, शिकारी नाला और सुघा में आठ सितंबर को साक्षात्कार होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने बताया कि महिला उम्मीदवार आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी हो। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, उम्मीदवार की आयु तिथि 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार समस्त प्रमाण पत्र, दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र और आय प्रमाणपत्र सत्यापित छाया प्रतियों सहित आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त शाम 5:00 बजे तक रहेगी। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से समय रहते सभी दस्तावेज जमा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article