{"_id":"6a56272c890767201f08652f","slug":"poor-condition-of-electricity-water-and-roads-in-jakholi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-164730-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जखोली में बिजली, पानी, सड़कों की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जखोली में बिजली, पानी, सड़कों की हालत खराब
विज्ञापन
क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मिलकर समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। जखोली क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं ने पहल तेज कर दी है। बीडीसी सदस्य राजेश रढाईक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चौपाल में विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर बिजली, पेयजल, सड़क और वन विभाग से जुड़े मुद्दे उठाए तथा ज्ञापन सौंपे।
प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त रेंजर भगत राम शर्मा, प्रदीप शर्मा, गोपाल भंडारी और नरेश साजटा शामिल रहे। रढाईक ने कहा कि क्षेत्र की बिजली, पेयजल, सड़क और वन संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत मंडल चौपाल के अधिशासी अभियंता जीएस दिल्टा से मिलकर करीब 20 वर्षों से लंबित कलून उठाऊ पेयजल योजना के लिए बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। इसके अलावा गागना और लगेत में नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने का मुद्दा भी उठाया। अधिशासी अभियंता ने एसडीओ और जेई को मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करें
प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह नेगी से भी मुलाकात की। इस दौरान सेब सीजन से पहले क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने और विशेष रूप से चंबी-तुहिल सड़क को दुरुस्त कर बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की।
इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने डीएफओ चौपाल जंगवीर सिंह दुल्टा से मिलकर वन विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने लोगों को घर बनाने के लिए टीडी की मंजूरी, वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण, पौधरोपण अभियान को प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में ईको-टूरिज्म की संभावनाओं को विकसित करने की मांग की।