{"_id":"6a75e1fbe005e9377e0d17cf","slug":"poor-condition-of-connecting-roads-people-facing-difficulties-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-166673-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: संपर्क सड़कों की हालत खराब, लोग झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: संपर्क सड़कों की हालत खराब, लोग झेल रहे परेशानी
विज्ञापन
नारकंडा ब्लॉक समिति की पहली बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने पर की चर्चा
सड़कों, पेयजल और परिवहन की समस्याओं का जल्द समाधान करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
नारकंडा ब्लॉक समिति की पहली बैठक शुक्रवार को समिति सभागार में हुई। अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष नवीन कालटा ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित कार्यों को पूरा करने पर चर्चा की गई। बैठक में सड़कों, पेयजल और परिवहन की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। बीडीसी सदस्यों ने कहा कि सेब का सीजन शुरू होने के बावजूद कई संपर्क सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे बागवानों और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति की अनियमितता और परिवहन सुविधाओं की कमी पर भी सवाल उठाए गए। सदस्यों ने कहा कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द सड़कों, पानी और परिवहन की समस्या को दूर करने की मांग की। खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलेरिया ने सभी बीडीसी सदस्यों से क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समिति के समक्ष रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अध्यक्ष नवीन कालटा ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और विभागीय अधिकारियों के समन्वय से नारकंडा ब्लॉक की 31 पंचायतों में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा, जिससे लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। जिला परिषद सदस्य संदीप शरोल विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे।