फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Poonam stood first and Sudha stood second in Rangoli.

Rampur Bushahar News: रंगोली में पूनम पहले और सुधा दूसरे स्थान पर

Fri, 08 Mar 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी की 19वीं वाहिनी ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। सराहन के बौंडा स्थित आईटीबीपी की 19वीं बटालियन के जवानों की महिलाओं ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। बटालियन के कमांडेंट श्रीपाल के निर्देशन में हिमवीर वाइब्स वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मनाए गए महिला दिवस में बटालियन के जवानों की सभी महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए नृत्य, रंगोली, फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली में पहला स्थान पूनम यादव और दूसरा स्थान सुधा ने हासिल किया। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में पहला स्थान संगीता और दूसरा संगीता ने हासिल किया। फैंसी ड्रेस में पहला स्थान डिंपल और म्यूजिक चेयर रेस में रेणुका ने पहला स्थान हासिल किया। एसोसिएशन की कार्यवाह चीफ पैट्रन रजनी नाम्यान ने विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले किसी की क्षेत्र में पीछे नहीं है। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed