फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pollution

हॉट मिक्स प्लांट से निकले प्रदूषण से ज्यूरी क्षेत्र की जनता परेशान

Thu, 11 Jun 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। ज्यूरी के समीप मंगलाड में नेशनल हाईवे पांच के किनारे वन भूमि पर लगे हॉट मिक्स प्लांट से ज्यूरी और आसपास के गांव में प्रदूषण फैल रहा है। इस प्लांट से निकलने वाली जहरीली गैस से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने इस प्लांट को बंद कर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

गौर हो कि हॉट मिक्स प्लांट के ऊपर की तरफ कोटला, बठारा, कोशगर सहित साथ लगने गांव में प्रदूषण फैलने से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। ऐसे में श्वास रोग की बीमारी वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्लांट से समीप प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा है, यहां रह रहे लोगों को भी प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी प्रधान विजय खन्ना, सचिव विक्रम ठाकुर, सुंदर खोजान, जगदीश वर्मा, नारायण खन्ना, हरीश खन्ना, दीपक लष्टी, साहिल वर्मा, अजय वर्मा, विकास सेवगी, नरेश कायथ, राजेंद्र थापा, दीपक वर्मा, हेमंत वर्मा सहित अन्य ने कहा कि मंगलाड में स्थापित किए गए हॉट मिक्स प्लांट से जहरीली गैस निकल रही है, जो कोटला सहित पूरे क्षेत्र में फैल रही है। ज्यूरी में लगे प्लांट से कुल्लू जिले की सड़कों की टारिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पांच रामपुर मंडल के एक्सईएन प्रकाश नेगी ने बताया यह हॉट मिक्स प्लांट नेशनल हाईवे से बाहर है और इस प्लांट से नेशनल हाईवे पर टारिंग भी नहीं हो रही है।

डीएफओ रामपुर अरविंद कुमार ने बताया उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है। प्लांट वन भूमि पर लगाया गया है तो उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने जांच के लिए ज्यूरी क्षेत्र के स्टाफ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed