Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   polling parties will conduct the election process in 39 Panchayats of Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर की 39 पंचायतों में 83 पोलिंग पार्टियां करवाएंगी निर्वाचन प्रक्रिया

Sun, 24 May 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
polling parties will conduct the election process in 39 Panchayats of Rampur
रामपुर में पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक करते सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र
चुनाव सामग्री लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी ने रवाना किए कर्मचारी
विज्ञापन

498 चुनाव कर्मी और 13 सेक्टर अधिकारियों की हुई तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर की 39 पंचायतों में 83 पोलिंग पार्टियां निर्वाचन प्रक्रिया करवाएंगी। इसके लिए 498 चुनाव कर्मी और 13 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। 26 मई मंगलवार को रामपुर विकास खंड की 13 पंचायतों में पहले चरण की मतदान प्रक्रिया होगी। रविवार को विकास खंड कार्यालय रामपुर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मतदान कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। मंगलवार को मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगी। रामपुर के विकास खंड कार्यालय में सुबह से ही मतदान कर्मी जुटना शुरू हो गए थे। यहां निर्वाचन अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री, मतपेटियों, बैलेट पेपर, मेडिकल किट और अन्य सामान सौंपा। मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने में कुल 83 पोलिंग पार्टी तैनात की गई हैं। इनमें चार मतदान कर्मी, जबकि एक पुलिस और एक होमगार्ड के जवान को भी तैनात किया गया है। वहीं, सुचारु और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने को लेकर 13 सेक्टर अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य के चुनाव परिणाम मतदान के दिन ही घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि मतदान संपन्न होने के बाद सेक्टर ऑफिसर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतपेटियों को रामपुर स्थित मतगणना केंद्र पहुंचाएंगे। 83 पोलिंग पार्टियां सभी 39 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगी। हालांकि, रिजर्व के रूप में 14 पोलिंग पार्टियों को रखा गया है। चुनाव को लेकर विकास खंड में कुल 159 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। विकास खंड में कुल 15 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इन केंद्रों में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।

रामपुर विकास खंड में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। विकास खंड की 39 पंचायतों में 83 पोलिंग पार्टियां चुनाव संपन्न करवाएंगी। - अनमोल शर्मा,
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एवं कार्यकारी विकास खंड अधिकारी रामपुर

रामपुर में पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक करते सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र

रामपुर में पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक करते सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र

रामपुर में पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक करते सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र

रामपुर में पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक करते सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र

रामपुर में पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक करते सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र

रामपुर में पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक करते सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed