फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Political

भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस ने मनाया काला दिन

Sun, 27 Dec 2020 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Political
आनी में भाजपा के तीन वर्ष का कार्याकाल पूरा होने पर काला दिवस मनाते कॉंग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। भाजपा के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने हो गई है। भाजपा के विधायक किशोरीलाल सागर ने जहां अपने तीन वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं आनी कांग्रेस ने भाजपा के तीन साल के कार्यकाल को काले दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि उनके तीन साल के कार्यकाल में आनी विस क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्यों को गति मिली है। आनी में सबडिपो की घोषणा के बाद यहां 28 बसें रामपुर से शिफ्ट कर आनी भेजी गई हैं। सिविल अस्पताल आनी का दर्जा बढ़ाने के बाद अस्पताल सौ बेड का बना है। एक करोड़ से बनने वाले लूहरी बस अड्डे की भूमि फोरेस्ट क्लीयरेंस के लिए फाइल भेजी गई है। आनी में खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। लोनिवि के विश्राम गृह आनी में अतिरिक्त कमरों के लिए जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

दलाश में खोले जा रहे बहुतकनीकी संस्थान भवन बनाने के लिए भूमि का केस बनाया जा रहा है। आनी विस क्षेत्र में 40 सडक़ों पर विभिन्न स्कीमों के तहत दो सौ करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। इसके अलावा 150 करोड़ की विभिन्न पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। वहीं, कुर्पण खड्ड से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत निरमंड की 20 पंचायतों की जनता लाभान्वित होंगी, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके अलावा कई विकासात्मक कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है। वहीं, आनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के तीन साल होने पर इसे काले दिवस के रूप में मनाया। विस क्षेत्र में कहीं भी कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। जनता भाजपा के तीन सालों के कार्यकाल से दु:खी हुई है। भाजपा के लोग मालामाल हुए हैं। जबकि, कोरोना काल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। आनी में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाएं पूरी नहीं हुई हैं। बस सब डिपो में मात्र फट्टा लटका है, जबकि सुविधाएं अभी शून्य हैं। सभी घोषणाओं को पूरा करने में विधायक नाकाम साबित हुए हैं। निरमंड बस अड्डा और आईटीआई कांग्रेस की देन हैं। भाजपा का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से नाकाम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed