फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Political

विकास के मुद्दे को लेकर पंचायत चुनावों में उतरेगी भाजपा: सितेंद्र

Fri, 06 Nov 2020 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा ने गानवी में बैठक की। इसमें सराहन जिला परिषद वार्ड के प्रभारी सतेंद्र मिल्लर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर परमार भी मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम केंद्र गानवी और क्याव के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी सतेंद्र मिल्लर ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव आने वाले हैं। इसमें साफ छवि के युवाओं को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज एक ऐसा क्षेत्र है, जहां से विकास की राह शुरू होती है। अगर यह मजबूत होगा तो विकास अपने आप आगे बढ़ेगा। जिला परिषद प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए घर-घर तक जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ज्यूरी में जल्द इंजीनियरिंग कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा। इससे 15/20 क्षेत्र के युवाओं को घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही वोट की राजनीति की है। जबकि, भाजपा विकास को मुद्दा बनाकर हर चुनाव लड़ती आ रही है। बैठक में ग्राम केंद्र गानवी के अध्यक्ष गोपाल बंसल, क्याव के अध्यक्ष रोशन नेगी, ज्यूरी के अध्यक्ष जगदीश शर्मा और ग्राम केंद्र फांचा के अध्यक्ष भगत राम, भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव राजेश मेहता, रमेश मुखिया, कृष्ण राम वर्मा, वीरभद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed