{"_id":"5fa16a1a8ebc3e9be74e4901","slug":"political-rampur-hp-news-sml350417983","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू भाजपा में खुलकर उजागर हुई गुटबाजी- कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू भाजपा में खुलकर उजागर हुई गुटबाजी- कांग्रेस
विज्ञापन
रोहडू। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि रोहड़ू में भाजपा मंडल के समानांतर
कार्यकारिणी गठित हुई है। इससे रोहडू भाजपा में गुटबाजी खुलकर उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के बड़े-बड़े दावे करती है जबकि, रोहड़ू में भाजपा नेता और ग्रामीण बैंक की अध्यक्ष पर भाजपा से ही संबंधित एक संगठन ने सरेआम भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भाजपा नेता का पुतला भी जलाया गया लेकिन भाजपा सरकार और भाजपा के बड़े पदाधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
कुल्ला ने कहा कि भाजपा मंडल ने औपचारिक तौर से इस प्रकरण पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। जबकि, भाजपा नेता को नैतिकता के आधार पर अध्यक्ष पद से हटा देना चाहिए। गंभीर आरोप लगने के बावजूद इस नेता पर अभी तक भाजपा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, रोहड़ू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से भाजपा मंडल के ही समानांतर कार्यकारिणी गठित की गई है जो प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार और प्रसार करने की बात कर रहे हैं। लेकिन, भाजपा मंडल रोहड़ू इस नवगठित संगठन को भाजपा से संबंधित नहीं मानता है। जबकि, इसमें भाजपा के ही कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हैं। समानांतरण कार्यकारिणी गठित होने से भाजपा मंडल की गुटबाजी खुलकर जनता के सामने आ गई है। भाजपा मात्र झूठा प्रचार-प्रसार कर लोगों को गुमराह कर रही है।