फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Political

दलाश में तीन नवंबर को होगा जनमंच कार्यक्रम

Mon, 28 Oct 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। प्रदेश सरकार की ओर से अब तीन नवंबर को दलाश में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले यह जनमंच कार्यक्रम 20 अक्तूबर को होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से सरकार ने यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। जनमंच कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में ही आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर क्षेत्र की दस पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर निपटारा करेंगे। इसके चलते प्रशासन ने प्री जनमंच को लेकर कवायद तेज कर दी है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि जनमंच में 10 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। खनाग, लझेरी, खणी, आनी, तलूना, डिंगीधार, बैहना, दलाश, ब्यूंगल और कुठेड़ पंचायतों के हजारों लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग अपनी शिकायतें पंचायत सचिव के पास दर्ज करवा सकते हैं। 2 नवंबर दोपहर तक इस संबंध में लोग अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। 3 नवंबर को वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे। एसडीएम आनी चेत सिंह ने संबंधित पंचायत के लोगों से जनमंच कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed