फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   political news rampur

प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य : नंदलाल

Fri, 05 Jan 2024 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
कहा, केंद्र सरकार आमजन के हितों की सुरक्षा करने में रही नाकाम
विज्ञापन


आठ जनवरी से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनेंगे विधायक

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बूथों में जाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का फायदा पहुंच सके। यह तभी संभव है जब बूथ स्तर के कार्यकर्ता जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे। वहीं केंद्र सरकार आमजन के हितों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में विधायक नंदलाल ने कही।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर सतीश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधायक रामपुर नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में विधायक के पांच दिवसीय क्षेत्रीय दौरे को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। विधायक नंदलाल आठ जनवरी को गानवीं, लबाना-सदाना, फांचा व जघोरी, नौ जनवरी को क्याओ, कूट, बधाल, ज्योरी, बोंडा व सराहन, 10 जनवरी को शाहधार, किन्नू, मशनू, दोफदा, गोपालपुर, गौरा व रचोली, 11 जनवरी को खड़ाहन, खुन्नी-पनोली, जाहू, खोलीघाट, गाहन, अड्डू और ननखड़ी, 12 जनवरी को बगलती, बड़ोग, कुंगलबाल्टी, शोली, बड़ाच, देलठ और करांगला में जनसमस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन


वहीं ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर ध्यान देने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को जोन में कार्य करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद रामपुर की पर्व पार्षद एवं वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री सीमा गुप्ता, पूर्व सेवादल संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मोहन लाल खुंद के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed