{"_id":"6996fe88c694a62c0103acad","slug":"police-sent-two-drug-smugglers-to-jail-for-three-months-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-154500-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुलिस ने दो नशा तस्करों को तीन महीने के लिए भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुलिस ने दो नशा तस्करों को तीन महीने के लिए भेजा जेल
विज्ञापन
. पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत की कार्रवाई
. आरोपी कई बार चिट्टे के साथ हो चुके हैं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ प्रिवेंटिव डिटेंशन की कार्रवाई कर रही है। आईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत आदतन दो नशा तस्करों को तीन महीने के लिए जेल भेजा है। इनमें रोहड़ू के सीमा निवासी अंशुल बुगवान और जुब्बल के हाटकोटी निवासी नरेंद्र कुमार शामिल हैं। दोनों नशा तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं। लगातार नशा तस्करी में संलिप्त रहने के कारण इनपर प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नरेंद्र कुमार पर एनडीपीएस के तहत चार केस दर्ज हैं। इनमें पुलिस ने उसके कब्जे से चिट्टा बरामद किया था। आरोपी को पहली बार जुब्बल पुलिस ने फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद रोहड़ू की पुलिस ने 28 मई 2023 में 7.34 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। इसके अतिरिक्त कोटखाई पुलिस ने 19 सितंबर 2024 को 468.380 ग्राम चिट्टा बरामद किया। थाना देहा में 16 दिसंबर 2024 में धारा 21 व 29 के तहत आरोपी के कब्जे से 10.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी कई बार गिरफ्तार होने के बावजूद नशा तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त रहा। इससे स्पष्ट होता है कि वह आदतन नशा तस्कर है। इसी आधार पर पुलिस ने इसे तीन माह के लिए जेल भेजा है। पुलिस ने इस क्षेत्र में अभी तक तीन नशा तस्करों को पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन-तीन माह के लिए जेल भेजा है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।