फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   POLICE RECRUITMENT POLICE RECRUITMENT

पुलिस भर्ती : केवल 21 पुरुष अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण कर पाए शारीरिक दक्षता परीक्षा

Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
कल्पा में 539 अभ्यर्थियों ने भर्ती में लिया भाग, 290 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

जो किसी कारणवश 27 और 28 मार्च को उपस्थित नहीं हो पाए, उनकी आज होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में वीरवार को पुरुष वर्ग की दूसरे दिन भी शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परीक्षा हुई। कुल 829 पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 539 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 290 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इनमें से 21 पुरुष अभ्यर्थी ही शारीरिक दक्षता राउंड उत्तीर्ण कर पाए। इसके अतिरिक्त जो अभ्यर्थी किसी कारणवश 27 और 28 को उपस्थित नहीं रहे और जिन अभ्यर्थियों ने अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा की तारीख बदलने के लिए आवेदन किया था, उनके लिए शनिवार को शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे दिन किन्नौर जिले के विभिन्न गांवों से आए युवाओं ने शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए सुबह 7 बजे से खूब पसीना बहाया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि शुक्रवार को किन्नौर जिले की पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। जो किसी कारणवश 27 और 28 मार्च को उपस्थित नहीं हो पाए हैं उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा शनिवार को कल्पा स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed