फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police personnel learned the new provisions of NDPS Act

Rampur Bushahar News: पुलिस कर्मियों ने जाने एनडीपीएस एक्ट के नए प्रावधान

Sat, 29 Jun 2024 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन रिकांगपिओ में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में तैनात पुलिस कर्मियों को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत किए गए नए प्रावधानों के बारे मेंं प्रशिक्षित किया गया। जिले के पुलिस थानों, चौकियों, बैरियरों और एसआईटी कर्मियों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।


जिला पुलिस किन्नौर की ओर से पुलिस लाइन रिकांगपिओ में एनडीपीएस के तहत दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे ने की। प्रशिक्षक भीष्मचंद, जिला न्यायवादी, कार्यालय निदेशक उच्च शिक्षा संस्थान शिमला, उपमंडल पुलिस अधिकारी भावानगर राज कुमार, थाना, चौकी, एसआईटी प्रभारी और अन्य अन्वेषण अधिकारियों ने एनडीपीएस एक्ट के नए प्रावधान मुताबिक वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) अधिसूचना 2022 व पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई एसओपी नंबर 02/2024 के अनुसार जब्ती, बरामदगी के बाद की कार्रवाई, मौके पर कार्रवाई, गिरफ्तारी मेमो, हिरासत की श्रृंखला, नमूनाकरण, जब्त सामग्री का वर्गीकरण, नमूने की मात्रा और भंडारण, संपत्ति की जब्ती और निवारक हिरासत आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त जिला किन्नौर में तैनात अन्य कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये दिया गया। पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed