फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   police eleven win cricket turnament

पुलिस इलेवन रिकांगपिओ ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Mon, 11 Apr 2022 10:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। शुथानंग माटिंग युवक मंडल पूनंग की शोलटू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब पुलिस इलेवन रिकांगपिओ के नाम रहा। प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवा वर्ग को सही दिशा में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की 30 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला पुलिस इलेवन रिकांगपिओ और सुंगरा टीम के बीच खेला गया। इसमें पुलिस इलेवन रिकांगपिओ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी सुंगरा की टीम 10 ओवरों में केवल 55 रन पर ही सिमट गई। इससे पुलिस इलेवन रिकांगपिओ ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब सीएम नेगी को दिया गया। मैन ऑफ दी मैच अविनाश, बेस्ट कीपर प्रदीप, बेस्ट गेंदबाज ओमी और बेस्ट बल्लेबाज का खिताब धीरज को दिया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विजेता पुलिस इलेवन रिकांगपिओ की टीम को 99,999 रुपए सहित ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 59000 रुपए सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed