{"_id":"697cb61be5d605173503a3fd","slug":"police-collected-evidence-from-a-friends-room-in-the-case-of-a-young-mans-death-from-drugs-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-153232-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टे से युवक की मौत मामले में पुलिस ने दोस्त के कमरे से जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टे से युवक की मौत मामले में पुलिस ने दोस्त के कमरे से जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
मामले की जांच रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान कर रहे
पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। धमवाड़ी के पास 26 जनवरी को चिट्टा लेने के बाद मृत मिले युवक के मामले में फोरेंसिक टीम ने संदासू पहुंच कर कमरे से साक्ष्य जुटाए। लोगों के सड़क पर उतरने के बाद मामले की जांच रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान कर रहे हैं। चिट्टे के मामले में संलिप्तता की आशंका के चलते दो अन्य युवकों को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने मृत युवक के दोस्त रोहित के संदासू स्थित कमरे से सबूत एकत्र किए। पुलिस पूछताछ में पता चला था कि मृतक खाबल पंचायत के देनवाड़ी गांव निवासी मुकेश 22 जनवरी को संदासू गांव में अपने दोस्त रोहित के घर में रुका था। अगले दिन सुबह जब वह बिस्तर से नहीं उठा, तो दोस्त ने कमरे से कार में डालकर उसको करीब नौ किलोमीटर दूर धमवाड़ी के पास फेंक दिया। लापता होने पर मृतक के भाई अरुण चौहान ने पुलिस को बताया था कि मुकेश रात को अपने दोस्त रोहित ठाकुर के कमरे में रुका था। उसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया था। वीरवार को चिड़गांव में लोगों ने करीब चार घंटे तक सड़क जाम की। विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस पर भी भीड़ ने कई आरोप लगाए, लेकिन बाद में डीएसपी रोहड़ू ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया। इससे पहले ही चिट्टे के मामले में संलिप्त दो अन्य युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अब मामले की जांच डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान स्वयं कर रहे हैं।