फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police action

आनी, निरमंड उपमंडल में रेड जोन से पहुंचे करीब 400 लोग

Sat, 09 May 2020 06:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। कोरोना वायरस का खौफ लोगों में लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में भी देश के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। इसके चलते यहां के लोगों को डर सता रहा है। आनी उपमंडल में देश के रेड जोन से करीब 400 लोग पहुंच चुके हैं। ऐसे में जिन चिन्हित स्थानों पर इन लोगों को रखा गया है, वहां आसपास रहने वाले लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

कुल्लू जिले के आनी और निरमंड उपमंडल में देश के यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य रेड जोन वाले इलाकों से करीब 400 लोग पहुंचे हैं। यह आंकड़ा 25 अप्रैल के बाद से लेकर नौ मई यानी शनिवार तक का है। इन लोगों के लिए दोनों उपमंडलों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा रहा है, जबकि होम क्वारंटीन की सुविधा होने पर बाहर से आ रहे लोगों को घर पर रहने की अनुमति दी जा रही है। बीते शुक्रवार को भी पुलिस थाना ब्रौ के तहत आने वाले कोहतीसेर में दो लोग यूपी से सवारियों को छोड़ कर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस को सूचित किए बगैर ये दोनों अपने अपने घर पहुंच गए, जिन्हें देर रात प्राथमिक स्कूल थाचवा स्थित क्वारंटीन सेंटर लाया गया। अब इन लोगों को 14 दिन तक यहीं रहने की हिदायत दी गई है। पुलिस और प्रशासन से जानकारी छुपाने पर इन दोनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस और प्रशासन से क्वारंटीन सेंटरों पर उचित व्यवस्था रखने और सैनिटाइज करने का प्रबंध करने की मांग की है। थाना प्रभारी ब्रौ विकास कुमार ने बताया कि यूपी के मेरठ से पहुंचे दोनों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को 14 दिन के क्वारंटीन पर भेजा गया है। इन दोनों लोगों को यूपी भेजने वाले पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन

एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि आनी और निरमंड में अब तक रेड जोन से करीब 400 लोग पहुंच चुके हैं, जिन्हें क्वारंटीन पर भेजा गया है। प्रत्येक पंचायत में तीन-तीन स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। पंचायतों में वार्ड स्तर पर गठित कमेटियां इन लोगों की निगरानी कर रही हैं। प्रशासन लोगों को लगातार सतर्क और जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed