फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   PM Shri Ani School stood first in Rangoli competition

Rampur Bushahar News: रंगोली प्रतियोगिता में पीएमश्री आनी स्कूल रहा प्रथम

Fri, 08 May 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
PM Shri Ani School stood first in Rangoli competition
पीएम श्री स्कूल आनी की छात्राओं ने मतदान जागरूकता को लेकर बनाई रंगोली। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
आनी मेले से पूर्व मतदाता सहभागिता थीम पर प्रतियोगिता करवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में पारंपरिक एवं ऐतिहासिक जिला स्तरीय आनी मेले के शुभारंभ से पहले विभिन्न गतिविधियों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को मतदाता सहभागिता थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक रंगोलियां बनाकर भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेशों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में पीएमश्री आनी स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। हिमालय मॉडल स्कूल आनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा मिशन स्कूल और एसवीएम आनी के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के अध्यापकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना और मेले के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ाना रहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा, सीबीपीओ विनोद कटोच और पंचायत सचिव ईश्वर कटोच विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पीएम श्री स्कूल आनी की छात्राओं ने मतदान जागरूकता को लेकर बनाई रंगोली। स्रोत : स्कूल प्रबंधन

पीएम श्री स्कूल आनी की छात्राओं ने मतदान जागरूकता को लेकर बनाई रंगोली। स्रोत : स्कूल प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article