फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pledged to build a drug-free India

Rampur Bushahar News: नशामुक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प

Thu, 30 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वीरवार को जुब्बल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय विकसित युवा एवं नशा मुक्त भारत था। यह कार्यशाला मेरा युवा भारत के सहयोग से आयोजित हुई। कार्यशाला में राकेश दत्त शर्मा, देवेंद्र पीरटा सहित कई युवा उपस्थित रहे। सभी युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण और राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। युवा शक्ति अनुसंधान समिति, एलुमनाई एसोसिएशन और लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, सरस्वती नगर इसके संयुक्त आयोजक रहे। एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वाईएसएएस के सचिव धर्मेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एलुमनाई एसोसिएशन के महासचिव अखिल पीरटा विशिष्ट अतिथि थे। यशपाल शर्मा ने डॉ. मुखर्जी के जीवन को राष्ट्रसेवा, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता का प्रेरक उदाहरण बताया। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने पर भी जोर दिया। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, नशे के दुष्प्रभावों और मेरा युवा भारत के उद्देश्यों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed