{"_id":"6a4a5ebb1bf411182505ef1d","slug":"pledge-taken-to-make-antapu-batadi-a-chitta-free-panchayatpledge-taken-to-make-antapu-batadi-a-chitta-free-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-164092-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंटापू-बटाड़ी में लिया चिट्टा मुक्त पंचायत का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंटापू-बटाड़ी में लिया चिट्टा मुक्त पंचायत का संकल्प
विज्ञापन
पूरे गांव में चलाया गया सामूहिक सफाई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नवगठित ग्राम पंचायत अंटापू-बटाड़ी में रविवार को पहली ग्राम सभा हुई। इसमें ग्रामीणों ने पंचायत को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद पूरे गांव में सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रधान वृंदा शर्मा ने की। ग्राम रोजगार सेवक वंदना सहित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का प्रण लिया। बैठक में पंचायत के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। प्रधान वृंदा शर्मा ने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग का आह्वान किया। उधर, कोटखाई विकास खंड की ग्राम पंचायत घूंडा-भड़ेच में भी बैठक हुई। प्रधान तनुजा की अध्यक्षता में हुई यह त्रैमासिक ग्राम सभा पूर्ण गणपूर्ति के साथ संपन्न हुई।