फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   plant

शुदारंग में सड़क किनारे धूल फांक रहा हॉट मिक्स प्लांट

Sun, 09 Feb 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में सरकारी विभाग किस कदर जनता की मेहनत की कमाई को धूल चटाने छोड़ देती है, इसका जीता जागता उदाहरण किन्नौर जिले के शुदारंग में देखा जा सकता है। करीब 15 साल पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा 24 लाख की लागत से हॉट मिक्स प्लांट किन्नौर के लिए खरीदा गया था, जिससे किन्नौर हिंदुस्तान का बॉर्डर होने के नाते सड़क को चकाचक बनाया जा सके। बावजूद इसके 14-15 साल बीत जाने के बाद भी आज तक यह हॉट मिक्स प्लांट स्थापित नहीं किया गया है। ऐसे में यह हॉट मिक्स प्लांट लावारिस की तरह रिकांगपिओ के शुदारंग में सड़क पर कबाड़ बन कर रह गया है।
विज्ञापन

सवाल उठ रहा है कि विभाग की इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेवार होगा। बीते 15 वर्षों से कितने अधिकारी आए और कितने गए, लेकिन जनता की लाखों की राशि बर्बाद हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो यह हॉट मिक्स प्लांट करीब 15 वर्ष पहले लगभग 24 लाख रुपये की लागत से शिमला में लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल डिवीजन द्वारा खरीदा गया था, जिसकी वर्ममान में लागत 70 लाख से ऊपर बताई जा रही है। लोक निर्माण विभाग कल्पा की लापरवाही से आज तक इसे स्थपित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कल्पा ब्लॉक समिति अध्यक्ष सीमा नेगी, कल्पा पंचायत प्रधान परवीन कुमार, शुदारंग पंचायत प्रधान वीना नेगी, शमशेर नेगी, राम रत्न नेगी और बाबू राम नेगी का कहना है कि उस दौरान विभाग के अधिकारी को इस हॉट मिक्स प्लांट को स्थापित करना चाहिए था। इससे पैसों का काफी दुरुपयोग हुआ है। किन्नौर की सड़कों की हालत खराब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वीरेंद्र गुलेरिया का कहना है कि जब यह हॉट मिक्स प्लांट किन्नौर में लाया गया था, उस वक्त अधिकारियों को इसे किसी स्थान पर स्थापित करना चाहिए था। कल्पा लोक निर्माण विभाग डिवीजन में अभी तक कोई हॉट मिक्स प्लांट स्थापित नहीं हुआ है।
उधर, उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने इस संबंध में अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि इस बारे लोक निर्माण विभाग से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed