फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pickup overturns on Spilo Kanam contact road, two dead, two injured

Rampur Bushahar News: स्पीलो कानम संपर्क सड़क पर पिकअप पलटी, दो की मौत, दो घायल

Wed, 15 Jan 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pickup overturns on Spilo Kanam contact road, two dead, two injured
स्पीलो कानम संपर्क सडक़ पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,
बीआरओ कैंप के पास से सौ मीटर नीचे एनएच-पांच पर जा गिरी पिकअप
विज्ञापन

प्रशासन ने मृतकों को 25-25 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी

संवाद न्यूज एजेंसी

पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले की पूह खंड की स्पीलो कानम सड़क पर बुधवार सुबह एक हादसा पेश आया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। पुलिस थाना पूह की जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह एक पिकअप एचपी 27बी 1105 में सवार होकर चार लोग स्पीलो से कानम की ओर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही पिकअप बीआरओ कैंप के नजदीक पहुंची, तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप संपर्क सड़क से करीब सौ मीटर नीचे एनएच-पांच पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना पूह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने हादसे के मृतकों और घायलों को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में बिहार निवासी 45 वर्षीय बसंती की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य जिला किन्नौर की तहसील पूह के स्पीलो गांव की 61 वर्षीय महिला नोरबू जांगमो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पीएचसी स्कीबा में महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में वाहन चालक एवं मालिक जिला किन्नौर की तहसील पूह के स्पीलो गांव के 65 वर्षीय पवन कुमार नेगी और उसके बड़े भाई 75 वर्षीय पूरण छेरिंग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी स्कीबा में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ ले जाया गया। यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।


किन्नौर जिले के एसपी अभिषेक एस ने बताया कि पूह खंड में सड़क हादसा पेश आने से दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को रिकांगपिओ अस्पताल में उपचार देने के बाद खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुटी हुई है। मृतकों का पीएचसी स्कीबा में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कार्यवाहक एडीएम पूह एवं जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. शशांक गुप्ता ने हादसे के मृतकों के परिजनों 25-25 हजार रुपये, जबकि घायलों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed