{"_id":"69e7654815fba5fe320a3592","slug":"pickup-falls-into-ditch-in-kotkhai-driver-killed-three-injured-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-158545-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
शकाल नाला के पास मंगलवार सुबह हुआ हादसा
दो घायलों को आईजीएमसी रेफर किया, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई के शकाल नाला के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी कोटखाई से पांदली की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे शकाल नाला के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से खाई से चार लोगों को बाहर निकाला गया। चालक विजय शर्मा (40), पुत्र मूल चंद शर्मा, निवासी गांव पनोग, तहसील कोटखाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उबेद, मोहम्मद आलम और नवाज, निवासी उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों पेशे से वेल्डिंग का काम करते हैं। हादसे के समय वे पिकअप में रेलिंग का सामान लेकर पांदली की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
घायलों को तुरंत कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शिमला रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का उपचार कोटखाई में ही चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई है।