फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pickup falls from NH into Sutlej river bank, driver dies

Rampur Bushahar News: एनएच से सतलुज नदी के किनारे जा गिरी पिकअप, चालक की मौत

Wed, 14 Jan 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pickup falls from NH into Sutlej river bank, driver dies
किन्नौर के नेसंग में हादसाग्रस्त हुई पिकअप। स्रोत : जागरूक पाठक
नेसंग झूले के पास मंगलवार शाम को हुआ हादसा
विज्ञापन

रिकांगपिओ से सुन्नम अपने गांव जा रहा था प्रवीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/किन्नौर। किन्नौर जिले के नेसंग झूले के पास मंगलवार शाम को एक पिकअप नेशनल हाईवे-पांच से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान प्रवीण सिंह, पुत्र स्व. सुभाष चंद, निवासी गांव सुन्नम, तहसील पूह, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसों के कारणों की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पिकअप एचपी 27ए-0772 में सवार होकर चालक रिकांगपिओ से सुन्नम गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन नेसंग झूले के पास पहुंचा, तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खोया और पिकअप अनियंत्रित होकर एनएच से करीब 100 फीट नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरी। इस हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना पूह में दी और सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से शव बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ लाया और बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article