{"_id":"6a94214e8187a0147d0194b9","slug":"phulyach-festival-celebrated-in-rupi-valley-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-168485-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रूपी वैली में फुल्याच पर्व की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रूपी वैली में फुल्याच पर्व की धूम
विज्ञापन
रूपी में महादेव श्री टेरेस नारायण की कुल्लू यात्रा पर आधारित गीत का विमोचन करते भाजपा अनुसूचित
भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर की रूपी वैली में इन दिनों फुल्याच पर्व की धूम है। जुगले उख्यांग पर्व के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी रूपी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किन्नौर की समृद्ध देव संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक विरासत को करीब से जाना और ग्रामीणों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
रूपी गांव पहुंचने पर सुनील नेगी ने महादेव श्री टेरस नारायण के दर्शन किए। इसके बाद महादेव श्री टेरस नारायण की कुल्लू यात्रा पर आधारित गीत का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला प्रवक्ता एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत मीरू नरेंद्र नेगी, भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया संयोजक राजकुमार, चंद्रशेखर, रवि, रूपी पंचायत प्रधान मंगला खोजान सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेगी ने कहा कि जुगले उख्यांग जैसे पारंपरिक पर्व किन्नौर की प्राचीन देव संस्कृति, रीति-रिवाजों और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।