{"_id":"693e925c86320e097f028418","slug":"phc-handed-over-to-fourth-employee-in-bahli-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-150048-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बाहली में चतुर्थ कर्मचारी के हवाले पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बाहली में चतुर्थ कर्मचारी के हवाले पीएचसी
विज्ञापन
रामपुर के पीएचसी बाहली में चिकित्सक और फार्मासिस्ट का पद रिक्त होने से चरमराई स्वास्थ्य सुविधाए
- फोटो : सांकेतिक
तीन साल से चिकित्सक, नर्स और फार्मासिस्ट का पद रिक्त
स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने से करीब 40 किलोमीटर दूर की लग रही दौड़
चेताया-जल्द रिक्त पद नहीं भरे तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहली (पीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। पीएचसी चतुर्थ कर्मचारी के हवाले है। मरीजों को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल रहा है। तीन साल से चिकित्सक, नर्स और फार्मासिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द रिक्त पदों पर तैनाती नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहली से तीन पंचायतों बाहली, नरैण और देवनगर के ग्रामीण उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पीएचसी में तीन साल से चिकित्सक, नर्स और फार्मासिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी और सफाई कर्मी के हवाले स्वास्थ्य केंद्र है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर रामपुर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बाहली पंचायत के उपप्रधान कमलेश शर्मा का कहना है कि पीएचसी में चल रहे रिक्त पदों की मार हजारों ग्रामीणों पर पड़ रही है। मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए भी कई किलोमीटर दूर का सफर तय करना पड़ रहा है। पंचायत से भी कई बार सरकार और स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार और विभाग से आग्रह किया है कि पीएचसी की ओर विशेष ध्यान दें। वर्ना पंचायतें संयुक्त रूप से आंदोलन करेगी। क्षेत्र के बांका राम शर्मा, रामेश्वर भंडारी, अशोक कायथ, महेंद्र टांटा और प्रमोद मेहता सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से शीघ्र रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।
रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर सरकार और उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है। उम्मीद जताई कि जल्द रिक्त पदों पर तैनाती होगी। -डॉ. गगन, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर