Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Phag festival begins in Ani

Rampur Bushahar News: बटाला के श्रीकृष्ण मंदिर में डाली महानाटी, खूब उड़ा गुलाल

Mon, 02 Mar 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Phag festival begins in Ani
आनी के मुरलीधर मंदिर बटाला में होली पर्व मनाते ग्रामीण। संवाद
आनी में फाग उत्सव शुरू, रातभर मंदिर में चला भजन-कीर्तन का दौर
विज्ञापन

पालकी में सवार होकर मुरलीधर सुबह करेंगे होलिका दहन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
आनी क्षेत्र के बटाला में एकमात्र श्री कृष्ण के मंदिर में पारंपरिक फाग उत्सव का शुभारंभ रंगों, भक्ति और लोक संस्कृति के उल्लास के साथ हुआ। सोमवार सुबह करीब 9 बजे भगवान श्रीकृष्ण को पालकी में विराजमान किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे मंदिर में श्रीकृष्ण भक्तों ने आपस में होली खेली और एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने होली के रंगों के साथ महानाटी में भाग लिया, जो इस क्षेत्र की पारंपरिक लोकनृत्य परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंदिर में दिन में जहां होली उत्सव मनाया गया। वहीं, रातभर मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर चला। फाग उत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। हर वर्ष मंदिर में होली उत्सव धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जाता है। फाग उत्सव को देखने के लिए दूरदराज के गांवों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। इस मंदिर में फाग उत्सव की खास बात यह है कि इसे रात्रि के समय मनाया जाता है। दिनभर मंदिर में पौराणिक गीतों और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रात को भी मंदिर के प्रांगण में भव्य नाटी का आयोजन किया, जिसमें पुरुषों और महिलाओं ने पूरी रात पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य किया। मंदिर के भीतर पूरी रात भजनों का दौर चला, वहीं बाहर नाटी का सिलसिला जारी रहा। रात्रि के पश्चात ब्रह्म मुहूर्त में भगवान ठाकुर मुरली मनोहर पालकी में विराजमान होकर होलिका दहन के लिए मंदिर प्रांगण में निकलेंगे। अग्नि के चारों ओर ढाई फेरे लगाने की परंपरा निभाई जाएगी। सुबह करीब 6 बजे फाग उत्सव का विधिवत समापन होगा। समाजसेवी घनश्याम शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक फाग उत्सव को देखने के लिए हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र के लिए यह पर्व खास रहता है।

आनी के मुरलीधर मंदिर बटाला में होली पर्व मनाते ग्रामीण। संवाद

आनी के मुरलीधर मंदिर बटाला में होली पर्व मनाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed