{"_id":"601bfda88ebc3e4b2f133c00","slug":"petrol-theft-active-in-nitcher-rampur-hp-news-sml359800962","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्थर में सड़क किनारे खड़े वाहनों से पेट्रोल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नित्थर में सड़क किनारे खड़े वाहनों से पेट्रोल चोरी
विज्ञापन
Petrol theft active in Nitcher
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय है। हैरानी इस बात की है कि ये चोर घर में डाका डालने के बजाय वाहनों को अपना शिकार बना रहे हैं। बीते कई दिन से क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वाहनों का तेल गायब हो चुका है। ऐसे में वाहन मालिक परेशान हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन चोरों पर लगाम लगाने की मांग की है।
नित्थर उपतहसील की मुख्य सड़क पर खड़े करीब एक दर्जन वाहनों से बीते कई दिन से पेट्रोल चोरी किया जा रहा है। सिर्फ पेट्रोल ही नहीं गाड़ी के चक्के तक चोर उड़ा ले गए हैं। इससे न केवल पेट्रोल चोरी से नुकसान हो रहा बल्कि तेल के पाइप कटने से अलग खर्चा उठाना पड़ रहा है। पानीधार और बोटा निवासियों की गाड़ियों से पेट्रोल चोरी किया जा रहा है। एकांत जगह होने और सड़क किनारे किसी का घर न होने से चोर आसानी से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वाहन मालिकों को वाहनों में तेल डलवाने के लिए 30 से 40 किलोमीटर का सफर तय कर दत्तनगर या सैंज पहुंचना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी प्रदीप, संतोष कुमार, सतपाल, रामलाल, श्याम सहित अन्य लोगों के वाहनों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। वाहन मालिकों ने अब चोरों को पहचानने के लिए वाहनों में स्पाई कैमरा लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी चोरों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।