फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Man dies after falling into water tank in Kyunkali village of Nagjubbad

Shimla: नागजुब्बड़ के क्यूंकली गांव में पानी के टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत

Tue, 02 Aug 2022 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 11:13 PM IST
सार

 हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति बगीचे में सिंचाई के लिए पानी के टैंक से पाइप जोड़ने के लिए गया था। इसी दौरान किसी कारणवश वह गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में मातम छाया है।

विज्ञापन
Man dies after falling into water tank in Kyunkali village of Nagjubbad
टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के साथ लगते नागजुब्बड़ के क्यूंकली गांव में पानी के टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति बगीचे में सिंचाई के लिए पानी के टैंक से पाइप जोड़ने के लिए गया था। इसी दौरान किसी कारणवश वह गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में मातम छाया है।नागजुब्बड़ पंचायत उपप्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की है जब परिवार के सभी सदस्य पलसराम को ढूंढ रहे थे। वह घर से थोड़ी दूर खेतों में बने पानी के टैंक बगीचे की सिंचाई करने गए थे लेकिन यहां से काफी देर होने के बाद भी वह नहीं लौटे तो परिवार को उनकी चिंता सताने लगी और तलाश शुरू की। आसपास तलाश करने के बाद जब परिवार के सदस्य टैंक का पास पहुंचे तो यहां पानी मटमैला दिखाई दिया। पानी में उतरने पर पता चला कि पलसराम यहां मृत पाया गया।

विज्ञापन


परिजन फौरन उन्हें सिविल अस्पताल ठियोग लेकर गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सरकार ने सिंचाई की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पानी के टैंक बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया जाता है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पानी के टैंकों का निर्माण किया गया है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पानी के टैंक को ढका नहीं जाता है। इस कारण यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। नागजुब्बड़ पंचायत में पूर्व उपप्रधान नरेश ठाकुर ने लोगों से टैंकों को ढकने की मांग उठाई है। एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed