{"_id":"64d12cf7f953c967d9029f96","slug":"peoples-clearing-the-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-3783-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रमदान कर खुद ही सड़क बहाल करने में जुटे दरकाली के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रमदान कर खुद ही सड़क बहाल करने में जुटे दरकाली के लोग
Mon, 07 Aug 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाधित दरकाली सड़क को रडोली के समीप हुए भूस्खलन को हटाते ग्रामीण
रामपुर बुशहर। सरकारी स्तर पर सड़क बहाल करने में हो रही देरी से परेशान दरकाली के लोग अब खुद भी अपनी राह आसान बनाने में जुट गए हैं। तकलेच से दरकाली तक करीब 21 किमी सड़क भारी बरसात के चलते जगह-जगह डंगे गिरने और लैंड स्लाइड से करीब एक महीने से बंद है। अभी तक बाजा तक ही सड़क खुल पाई और इससे आगे दरकाली तक जगह-जगह अवरुद्ध है। ऐसे में सोमवार को दरकाली के लोगों ने जगोती के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में गिरे पत्थरों और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया। श्रमदान कर लोग सड़क को बहाल करने के काम में जुटे हैं। वहीं, इससे पहले शरनाल वार्ड के लोगों ने रडोली गांव के नीचे बंद सड़क को श्रमदान करके बहाल किया था। सरकारी मशीनरी का इंतजार न कर लोगों ने श्रमदान कर अपने स्तर पर सड़क बहाली का काम कर दूसरों के लिए मिसाल पेश की है। पंचायत के हर गांव के ग्रामीण अलग-अलग दिन सड़क बहाल करने में जुटे हुए हैं। दरकाली पंचायत के निचले क्षेत्र में सेब सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर एक ओर से सड़क बहाल करने की मुहिम शुरू की है। दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क खोलने में जुटी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क को बहाल करना जरूरी हो गया है। यदि सड़क बहाल नहीं हुई तो सेब की हजारों पेटियां सड़ जाएंगी और साल भर की मेहनत बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सभी साथ देंगे तो जल्द दरकाली तक सड़क बहाल हो जाएगी।
सड़क बंद होने से रसोई गैस और राशन का संकट
बता दें कि एक महीने से सड़क बंद होने से लोग कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वाहन न चलने से पंचायत में रसोई गैस सिलिंडर समेत राशन की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। वहीं, दूसरी सबसे बड़ी चिंता सेब की है। सड़क बंद रहने से सेब को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल जाएगा। जल्द ही यहां सेब सीजन भी शुरू होने वाला है। अगर सड़क समय पर बहाल नहीं होती है तो सेब की हजारों पेटियां बरबाद हो जाएंगी। भारी बरसात से कई जगहों पर सड़क का नामोनिशान मिट चुका है, ऐसे में लोनिवि के लिए भी इसे बहाल करना विभाग के लिए चुनौती बना है।
दरकाली सड़क को बहाल करने के लिए मशीनरी लगाई गई है और जल्द ही कुखी गांव तक सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी जाएगी। इससे आगे दरकाली गांव तक सड़क को जल्द बहाल करने के भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
शोभा राम, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी तकलेच