फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People were made aware about cleanliness through morning rally.

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने स्वच्छता को लेकर रामपुर में निकाली प्रभात रैली

Wed, 01 Oct 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
People were made aware about cleanliness through morning rally.
रामपुर स्कूल में स्वच्छता की शपथ लेते विद्यार्थी। संवाद 
प्रभात रैली के माध्यम से स्वच्छता बारे लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पद्म छात्र स्कूल रामपुर परिसर से होते हुए मुख्य बाजार और नगर परिषद कार्यालय तक प्रभात रैली निकाली गई। प्रभात रैली में स्प्रिंगडेल स्कूल, डीएवी स्कूल, साई विद्या पब्लिक स्कूल रामपुर, कन्या स्कूल रामपुर, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके अलावा अध्यापकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खंड विकास अधिकारी और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी और सहायक अभियंता अनिल गौतम की अध्यक्षता में प्रभात रैली निकाली गई। कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि इस प्रभात फेरी में 400 से अधिक विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article