फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People uprooted cannabis plants in Daran village.

Rampur Bushahar News: लोगों ने दारन गांव में उखाड़े भांग के पौधे

Sun, 30 Aug 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
People uprooted cannabis plants in Daran village.
दोफदा पंचायत के दारन गांव में भांग उखाड़ो अभियान चलाते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर बुशहर। दोफदा पंचायत के दारन गांव में रविवार को महिलाओं ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया। अभियान की अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान संजीव लंबरदार ने की। इस दौरान ग्रामीणों, खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान गांव के विभिन्न स्थानों पर उगे भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया गया। इसमें महिला मंडल की सदस्यों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और युवक मंडल के युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। पंचायत उपप्रधान संजीव लंबरदार ने भी स्वयं अभियान में शामिल होकर भांग उखाड़ी। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से युवाओं को नशे से दूर रखने और गांव में नशामुक्त वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed