{"_id":"66db03d89c7b8887a40d522a","slug":"people-troubled-by-unannounced-power-cuts-in-nogvalley-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-121340-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगवैली में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगवैली में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान
विज्ञापन
रामपुर में 198 पद में से 83 पद रिक्त, कार्यालय कर्मचारियों के 83 में से 52 पद खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोगवैली और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह में तीन-तीन बार बिजली कट लगने से लोग परेशान हैं। बार-बार अघोषित कटों के लगने से ग्रामीणों में भारी रोष है। जानकारी के अनुसार, बिजली बोर्ड तकनीकी विंग रामपुर में 198 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 83 पद रिक्त हैं। इसी तरह प्रशासनिक और कार्यालय कर्मचारियों के 83 पद स्वीकृत हैं, लेकिन 52 पद खाली पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित दर्जनों ट्रांसफार्मरों को संभालने का जिम्मा इक्का-दुक्का तकनीकी कर्मचारियों के हवाले है। हालत ऐसे हैं कि यदि विद्युत आपूर्ति में तकनीकी खराबी पेश आती है तो फ्यूज लगाने वाला कर्मी भी नहीं मिलता। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से खास कर स्कूली बच्चों और गृहिणियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि विद्युत बोर्ड को तकनीकी खामियों से निपटने के पुख्ता इंतजाम करवाने होंगे।
विद्युत उपभोक्ताओं में दौलत राम, लायक राम, भगत राम, किशोरी लाल, तारा चंद, रूपदास, पवन, राधेश्याम, दुर्गा दत्त, केवल राम और घनश्याम सहित अन्य सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड की लचर कार्यशैली पर रोष जताया है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से आवश्यक कदम उठाने की पुरजोर मांग की है अन्यथा सड़क पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कर्मचारियों के अभाव में विद्युत आपूर्ति बाधित होना लाजिमी है। हर साल सेवानिवृत्ति से स्टाफ कम होता जा रहा है। नई भर्तियां की जानी नितांत आवश्यक है। कई मर्तबा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामले को उठाया जा चुका है। कुकू शर्मा, अधिशासी अभियंता, रामपुर बिजली बोर्ड