{"_id":"65ccc60b2de284683401a9d9","slug":"people-themselves-on-tank-road-started-removing-encroachment-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1042-116362-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: टैंक रोड पर लोगों ने खुद \nहटाना शुरू किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: टैंक रोड पर लोगों ने खुद हटाना शुरू किया अतिक्रमण
Wed, 14 Feb 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
उपमंडलाधिकारी समेत राजस्व, लोनिवि और निगम की टीम रही मौके पर
कई जगहों टीम ने भी गिराए अवैध कब्जे, मौके पर की गई नाप-नपाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते टैंक रोड पर लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले स्थानीय लोगों ने उपमंडलाधिकारी सोलन से अतिक्रमण स्वयं हटाने की अनुमति मांगी थी। जिसके बाद लोगों ने स्वयं यह कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रशासन की टीम ने टैंक रोड का दौरा किया और अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम मौजूद रहीं। वहीं लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम भी मौके पर तैनात रही। यहां पर 15 दिन पहले टैंक रोड पर निशानदेही की गई थी। उसके अनुसार अब अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।
जिन जगहों पर लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था वहां पर प्रशासन की टीम ने कब्जों को हटाया है। इसी के साथ मौके पर नाप-नपाई भी की गई। उधर, उपमंडलाधिकारी डॉ. पूनम ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का कार्य फिर शुरू हो गया है। शहर में अगर कोई अतिक्रमण करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। टैंक रोड पर लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। लोगों से आग्रह है कि वह पुन: अतिक्रमण न करें।