फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People scared of bear terror in Shandal

Rampur Bushahar News: शांदल में भालू के आतंक से सहमे लोग

Fri, 05 May 2023 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 05 May 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
People scared of bear terror in Shandal
शांदल गांव में भालू ने तहस नहस किया स्टोर, घरों की दिवारें
रामपुर बुशहर। उपमंडल की लालसा पंचायत के शांदल में लोग भालू के आतंक से सहमे हुए हैं। भालू ने गांव के दो घरों में घुसकर काफी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। लालसा पंचायत के शांदल गांव में बीते एक सप्ताह से भालू ने आतंक मचाया हुआ है।
विज्ञापन

भालू आए दिन गांव में घुसकर घरों में उत्पात मचा रहा है। दो दिन पहले भालू ने गांव के केसर सिंह और मैना देवी के घरों को नुकसान पहुंचाया है। घरों की दीवारें तोड़ दी हैं। राशन सामग्री, दरवाजों और खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया है। इससे ग्रामीणों में खौफ है। सुबह और शाम के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है। लालसा पंचायत के उपप्रधान तुला राम शर्मा ने कहा कि शांदल गांव में एक सप्ताह से भालू ने खौफ फैलाकर रखा है।
विज्ञापन

ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। वन विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। वार्ड सदस्य रमेश चंद, वार्ड सदस्य विमल शर्मा, मनोज शर्मा, चंद्र शर्मा, नरेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग रामपुर के डीएफओ विकल्प यादव ने कहा कि शांदल गांव में भालू के आतंक की सूचना मिली है। मौके पर विभाग की रेपिड रिस्पांस टीम भेजी जा रही है। भालू की मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो गांव में पिंजरे भी स्थापित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed