{"_id":"68e513d5c9ce43e92e05ffa8","slug":"people-of-kiran-and-taylor-panchayat-are-troubled-due-to-the-clubbing-of-bus-routes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-145609-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बस रूट क्लब होने से किरण और टेलर पंचायत के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बस रूट क्लब होने से किरण और टेलर पंचायत के लोग परेशान
विज्ञापन
उत्तराखंड की सीमा पर स्थित हैं दोनों पंचायतें, एचआरटीसी के नेरवा डिपो में बसों की कमी, डेढ़ साल से दो रूट बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा( रोहड़ू)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के नेरवा डिपो में बसों की कमी चल रही है। इसके चलते चौपाल उपमंडल के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की सीमा पर स्थित हिमाचल की अंतिम पंचायतों किरण और टेलर के लोगों को इस समस्या का अधिक सामना करना पड़ रहा है। यहां ग्रामीण डेढ़ साल से बसों की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। किरण पंचायत के उप प्रधान दलीप सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले इन पंचायतों के लिए नेरवा-पेदग और नेरवा-किरण दो बसें चलती थीं। नेरवा-किरण बस नेरवा से अपराह्न 3:00 बजे और नेरवा-पेदग बस नेरवा से अपराह्न 4:00 बजे चलती थी। दोनों बसें सवारियों से पूरी भरी हुई होती थीं। एक साल से नेरवा-पेदग और नेरवा-किरण दोनों बसें बंद कर दी गई हैं। इनके स्थान पर अब मात्र एक बस नेरवा-मनेवटी चला दी गई है। नतीजतन, दो बसों की सवारियां एक ही बस में सफर करने को मजबूर हैं। बस में भीड़ अधिक रहती है। दो बसों की सवारियां एक ही बस में भरी होने के कारण अक्सर बस रास्ते में ही खराब हो जाती है। दूसरी कोई बस न होने के कारण सवारियों को मजबूरन पैदल ही अपने गंतव्य स्थल तक जाना पड़ता है। बस के ओवरलोड होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दलीप सिंह ने बताया कि इस बस का आने का समय भी निश्चित नहीं है। कभी यह बस अपराह्न 3:00 बजे तो कभी अपराह्न 4:00 बजे या उसके भी बाद चलती है। पहले इस बस को किसी और रूट पर भेजा जाता है। वहां से आने के बाद ही यह किरण के लिए रवाना हो पाती है। इसके चलते शाम बजे तक ही किरण पहुंच पाती है। इससे दूर दराज के गांववालों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उत्तराखंड के साथ लगते गांव के लोग भी आने जाने के लिए इन्हीं बसों पर आश्रित हैं।
पेदग बस को शीघ्र चलाने की मांग
किरण पंचायत की प्रधान कविता भान्टा, थंगाड़ के वार्ड सदस्य देवेंद्र चौहान, नंबरदार मोहन सिंह, खड़ोग निवासी सुरेश चौहान, मनेवटी के नंबर बनवारी लाल, थिथरोली की वार्ड सदस्य प्रमिला शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु और उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से गुहार लगाई है कि पेदग बस को शीघ्र फिर से चलाया जाए।
नई बसें आने के बाद मिलेंगी सेवाएं
हिमाचल पथ परिवहन निगम के नेरवा बस अड्डा प्रभारी रोशन गजटा ने बताया कि केंद्र सरकार की 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रेप करने की नीति के कारण बसों की कमी हो गई है। इस कारण रूटों को क्लब करना पड़ रहा है। जैसे ही नई बसें आएंगी, इन दोनों बसों को बहाल कर दिया जाएगा।