फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People of Khaneri ward will soon get the benefit of STP plant.

Rampur Bushahar News: खनेरी वार्ड के लोगों को जून तक मिल जाएगी सीवरेज प्रणाली की सुविधा

Fri, 05 Apr 2024 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
People of Khaneri ward will soon get the benefit of STP plant.
रामपुर नगर परिषद के डकोलढ़ में निर्माणाधीन एसटीपी प्लॉट
डकोलढ़ के बाशिंदों को सीवरेज प्रणाली से जुड़ने के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन

पुनर्सीमांकन के बाद से सीवरेज प्रणाली से जुड़ने की आस लगाए हजारों लोग

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। नगर परिषद के तीन वार्डों के हजारों लोग अभी भी सीवरेज प्रणाली से जुड़ने की आस लगाए हुए हैं। वर्षों पहले नगर परिषद का पुनर्सीमांकन करने के बाद चार नए वार्ड गठित किए थे। उसके बाद से इन नवगठित वार्डों के लोग सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की मांग उठा रहे हैं। हालांकि, इस साल जून में खनेरी वार्ड के लोगों को सीवरेज प्रणाली का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा, जबकि डकोलढ़ वार्ड के लोगों को एसटीपी प्लांट के लाभ के लिए इंतजार करना होगा।

गौर हो कि नगर परिषद रामपुर का पुनर्सीमांकन कर चार नए वार्ड खनेरी, चूहाबाग, अपर डकोलढ़ और लोअर डकोलढ़ का गठन किया था। रचोली और शिंगला पंचायत से विभाजित होकर नए बने इन वार्डों को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने के लिए वर्षों पहले कवायद शुरू की थी। दोनों क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की थी। इसके बाद कई साल बीत गए है, लेकिन अब भी चारों वार्डों को जोड़ने के लिए सीवरेज प्रणाली योजना का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। लंबे समय तक जल शक्ति विभाग को डीआई पाइप उपलब्ध न होने के कारण योजना का निर्माण लटका रहा। दोनों वार्डों में निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट का कार्य इन दिनों जोरों से चल रहा है।
विज्ञापन

डकोलढ़ के 550 और खनेरी के 750 परिवारों को मिलेगा लाभ
इन दोनों एसटीपी प्लांट से डकोलढ़ वार्ड के 550 और खनेरी वार्ड के करीब 750 परिवार लाभान्वित होंगे। खनेरी में प्लांट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यहां प्लांट के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना है, जिसके एवज में बिजली बोर्ड को राशि भी जारी की जा चुकी है। इस वार्ड में लाइनें बिछाने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। सब सही रहा तो जून में खनेरी के लोगों को एसटीपी प्लांट का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा, वहीं डकोलढ़ वार्ड में अभी लाइनें बिछाने का कार्य चल रहा है। यहां एसटीपी निर्माण पूरा होने में दिसंबर तक का समय लग जाएगा। जल शक्ति विभाग ने दोनों योजनाओं का कार्य युद्धस्तर पर चलाया हुआ है और जल्द ही नए बने वार्डों को सीवरेज प्रणाली का लाभ मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य बाकी है
जल शक्ति विभाग रामपुर के एसडीओ बीरबल मोदी ने बताया कि खनेरी में एसटीपी प्लांट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य बाकी है। जून तक इसे शुरू कर दिया जाएगा, वहीं डकोलढ़ वार्ड में प्लांट का निर्माण दिसंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों स्थानों पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed